आश्रम में रहने वाले व्यक्ति पर रेप के प्रयास का आरोप

punjabkesari.in Sunday, Sep 13, 2020 - 01:33 PM (IST)

कैथल : शहर के आश्रम में निवासी एक व्यक्ति द्वारा वहां पर हैल्पर का काम करने वाली महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस को दी है, लेकिन ने इस मामले में तुरंत एफ.आई.आर. दर्ज करने की बात कर रही है। महिला का कहना है कि पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही। पीड़ित महिला ने कहा कि गत 7 जुलाई को आश्रम निवासी एक व्यक्ति उसके कमरे में आया और उसे अकेली पाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहने लगा।

महिला द्वारा इंकार करने पर आरोपी ने उसे धमकी दी कि यदि उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाएगी तो तुझे आश्रम से निकाल दूंगा। महिला का आरोप है कि आश्रम में रहने वाली एक अन्य महिला आरोपी का साथ दे रही है। 

जांच पूरी होने के बाद ही होगी कार्रवाई : एस.एच.ओ. सिविव लाइन एस.एच.ओ. गुरविंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच जारी है। आश्रम में एक अन्य महिला को केयरटेकर के रुप में रखा गया था। वह महिला गोवा से आई थी औऱ आश्रम को कुछ दान देना चाहती थी। अभी तक की जांच में दुष्कर्म के प्रयास जैसी कोई बात पूरी होने पर कार्रवाई की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static