खट्टर को भिखारी कहने पर भड़के BJP नेता
punjabkesari.in Friday, May 27, 2016 - 01:32 PM (IST)

करनाल (कमल मिड्ढा): कांग्रेस विधायक कर्ण सिंह दलाल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को भिखारी कहा, जिसके चलते भाजपा नेताओं कांग्रेस विरोधी जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर भाजपा प्रदेश सचिव चन्द्रप्रकाश कथूरिया ने कर्ण सिंह दलाल पर हमला बोलते हुए कहा कि कर्ण सिंह दलाल अपना मानसिक संतुलन खो बैठें हैं इसलिए उल्टी सीधी बयानबाजी कर रहे हैं
उन्होंने कहा कि प्रदेश को माननीय मनोहर लाल जी के रूप में एक ईमानदार मुख्यमंत्री मिला है। हर रोज कांग्रेस के घोटाले जनता के सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार ईमानदारी के साथ अपना काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश जिस तेज गति से विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। वह कांग्रेसियों को रास नहीं आ रहा है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
''हरियाणा में अब कानून नहीं, गैंगस्टरों का राज चल रहा है'', अनुराग ढांडा ने BJP सरकार पर साधा निशाना
