CM सिटी में 50 वर्षीय महिला की चाकुओं से गोद कर बेरहमी से हत्या (Watch Pics)
punjabkesari.in Saturday, Jan 23, 2016 - 04:52 PM (IST)

करनाल (कमल मिड्ढा): CM सिटी करनाल में आज फिर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राम नगर एरिया में मुख्यमंत्री हरियाणा के निवास स्थान के नजदीक 50 वर्षीय महिला की अज्ञात हमलावरों ने चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात से आसपास दहशत का माहौल हो गया।
वहीं, इस घटना की सुचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मामला काफी गम्भीर है।
पुलिस के लिए भी ब्लाइंड मर्डर को ट्रेस करना चुनौती बना हुआ है। सुबह महिला अपने कमरे में सो रही थी। साडे 5 बजे अज्ञात लोगों ने कमरे में आकर महिला की हत्या कर फरार हो गए। मोहन लाल थाना सिटी प्रभारी ने बताया कि महिला की चाकुओं से हत्या की गई, जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है।