जनता के लिए उपहारों की झड़ी लगाएंगे सी.एम. : काम्बोज

punjabkesari.in Saturday, Oct 22, 2016 - 12:24 PM (IST)

इंद्री (गुप्ता): खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि  मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वर्ण जयंती समारोह के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थित में प्रदेश की जनता के लिए उपहारों की झड़ी लगाएंगे और हरियाणा के इतिहास में विकास का एक नया अध्याय जोडेंग़े। 

 

मंत्री काम्बोज शुक्रवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम में अनुसार विश्राम गृह इंद्री में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्रालय द्वारा भी एक नवम्बर को सभी राशन डिपो को ऑनलाइन कर दिया जाएगा। प्रदेश को कैरोसीन मुक्त करने का भी लक्ष्य निर्धारित किया गया। 

 

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा हाल ही में बेरोजगारी भत्ता राशि में बढ़ौतरी करके बेरोजगार युवाओं को त्यौहारों का उपहार देने का काम किया है। इसी कड़ी में स्वर्ण जयंती समारोह में हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग का तोहफा दिया जाएगा जिससे करीब प्रदेश के 3 लाख कर्मचारियों को लाभ पहुंचेगा। वेतन आयोग का लाभ जनवरी 2016 से मिलेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static