पंकज चौधरी रमाणा बने मंच के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष

punjabkesari.in Monday, Dec 18, 2017 - 04:57 PM (IST)

असंध(बिंदल): लोकतंत्र सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने पंकज चौधरी रमाणा को लोकतंत्र सुरक्षा मंच का युवा प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया। प्रदेश संगठन महामंत्री मनजीत पांचाल व जिला अध्यक्ष विरेंद्र शर्मा ने बताया कि पंकज चौधरी रमाणा के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी। मंच के नेताओं ने कहा कि चौधरी के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से कार्यकत्र्ताओं में खुशी की लहर है। प्रदेश संगठन महामंत्री व हलका असंध कार्यकारिणी ने सांसद सैनी का आभार जताते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक युवाओं को मंच के साथ जोड़ा जाएगा। 

उन्होंने कहा कि युवा ही किसी पार्टी या संगठन की रीढ़ होते हैं जो सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। नवनियुक्त युवा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज चौधरी रमाणा ने अपनी नियुक्ति पर मंच के राष्ट्रीय सांसद राज कुमार सैनी का आभार जताते हुए कहा कि उनको जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसको बखूबी से निभाने का प्रयास किया जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static