शाहाबाद के विकास के लिए 50 करोड़ मंजूर

punjabkesari.in Monday, Jul 23, 2018 - 03:43 PM (IST)

शाहाबाद मारकंडा(रणजीत/सपरा): रविवार को शाहाबाद की अनाज मंडी में किसान धन्यवाद रैली के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने उज्ज्वल योजना के तहत घर-घर में रसोई गैस सिलैंडर देने का काम किया है। इसी दौरान सी.एम. ने भरी जनसभा में कहा कि जिसके घर में रसोई गैस सिलैंडर नहीं है वह हाथ उठाए। 
इस पर जनसभा में 3 लोगों बेबी पत्नी विनोद गांधी नगर कुरुक्षेत्र, लक्ष्मण पुत्र पाला राम निवासी गांव तंगौरी शाहाबाद, किरणा देवी पत्नी स्वर्गीय रामचन्द्र कालवा बाबैन ने हाथ खड़े कर रसोई गैस कनैक्शन न होने की बात कही। जिस पर सी.एम. ने कहा कि यह तीनों और जो इस रैली में अनुपस्थित हैं जिसे रसोई गैस सिलैंडर नहीं मिला है वह अपने-अपने क्षेत्र के एस.डी.एम. से जाकर मिले, उन परिवारों को 48 घंटे में रसोई गैस कनैक्शन दे दिया जाएगा। 

अगर 48 घंटे में उन्हें रसोई गैस कनैक्शन नहीं मिलता तो वह डी.सी. के घर से उनका रसोई गैस सिलैंडर उठा कर ला सकते हैं। वहीं उपायुक्त को निर्देश दिए कि 48 घंटे के अंदर इन परिवारों को रसोई गैस सिलैंडर मिल जाना चाहिए नहीं तो यह आपका सिलैंडर उठा कर ले आएंगे। जब उन्होंने यह बात कही तो पंडाल हंसी के ठहाकों से गूंज उठा। मुख्यमंत्री ने शाहाबाद में किसान विश्रामगृह के साथ-साथ कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। 

मुख्यमंत्री ने राज्यमंत्री कृष्ण बेदी की मांग पर शाहाबाद के गांवों आपस में जोडऩे के लिए 4 पुलों के लिए 50 करोड़ की राशि मंजूर की है। इन पुलों में छपरी से किशनगढ़, भौकरमाजरा से मेंहदी का धुराना जिला अंबाला को सहित आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी अगर कोई शाहाबाद का प्रोजैक्ट शेष है तो उसे भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने रैली की सफलता के लिए राज्यमंत्री कृष्ण बेदी को बधाई दी और उनकी पीठ थपथपाई।

राज्यमंत्री के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा में शामिल
इस रैली के दौरान शाहाबाद के अनेक गणमान्य लोगों ने राज्यमंत्री कृष्ण बेदी के नेतृत्व में कांग्रेस, इनैलो व अन्य पाॢटयों को छोड़कर भाजपा दामन थापा। मुख्यमंत्री ने पार्टी में शमिल लोगों का स्वागत पार्टी का पटका पहनाकर किया। पार्टी में शामिल हुए लोगों में राजबीर दाऊ माजरा, मलिक विजय आनंद, गोगपुर सरपंच देवेन्द्र संधू, बड़ाम सरपंच ओमप्रकाश, हरिपुर सरपंच करनैल सिंह, अवतार सिंह, विनोद सैनी सरपंच यारा, विक्रम बीबीपुर, शरणजीत सरपंच पट्टी शहजादपुर, नेत्रपाल तंगौर, काला आहुजा, गुरदीप अटारी, कुलदीप सचदेवा, परमजीत आदि शामिल हैं। 

कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि लम्बे संघर्ष के बाद किसानों की जीत हुई है और इसका सारा श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक सुभाष बराला ने कहा कि किसानों का मसीहा कहने वाले कई नेता आए और चले गए, किसी ने भी किसानों को फसलों का उचित मूल्य देने का फैसला नहीं किया। 
सूरजमुखी धान किसान धन्यावाद रैली के संयोजक व हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि आजादी से अब तक सभी राजनीतिक दलों ने किसानों का शोषण कर अपमानित करने का काम किया।

 इस जनसभा को थानेसर विधायक सुभाष सुधा, लाडवा विधायक, किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष समय सिंह भाटी, प्रदेश महामंत्री वेदपाल, प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा, कुरुक्षेत्र प्रभारी बंतो कटारिया, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, जिप चेयरमैन गुररदयाल सुनहेड़ी, मदन चौहान, रामेश्वर चौहान, महामंत्री रविन्द्र सांगवान सहित अन्य नेताओं ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर भाजपा नेता गौरव बेदी, पूर्व मंत्री देवेन्द्र शर्मा, पूर्व विधायक बंता राम, मंदीप सिंह, सुशील राणा, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामपाल पाली, नपा अध्यक्ष बलदेव राज चावला, जगदीप सांगवान ठोल, बसंत राणा, सिमरन झरौली, सर्वजीत सरपंच, सुरेंद्र कश्यप माजरी, अरुण कंसल, मुलखराज गुम्बर, जिप वाईस चेयरमैन परमजीत कश्यप, गोपाल राणा, राव रणजीत सिंह व हरपाल चीका आदि मौजूद थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Related News

static