''''प्रदेशाध्यक्ष तंवर के नेतृत्व में बनेगी कांग्रेस की सरकार''''

punjabkesari.in Monday, Oct 30, 2017 - 12:20 PM (IST)

शाहाबाद मारकंडा(राजेश):कांग्रेस प्रदेश आई.टी. सैल के महासचिव सचिन गुप्ता की अध्यक्षता में कांग्रेस के पूर्व हलकाध्यक्ष रणजीत त्यौड़ी के कार्यालय स्थल पर बैठक हुई। इसमें दीपक कक्कड़ को प्रदेश सचिव व अम्बाला जिला का प्रभारी, रणजीत कुश त्यौड़ी को जिलाध्यक्ष व सुमित नरवाल को विधानसभा का महासचिव नियुक्त किया। 

विधानसभा अध्यक्ष नीरज सेठी, कुरुक्षेत्र जोन प्रभारी उमंग शर्मा व ब्लाक उपाध्यक्ष गगनदीप एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का हार पहनाकर अभिनंदन किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए सचिन ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने अपनी मेहनत के बलबूते प्रदेश में आई.टी. सैल का गठन किया है और प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनना तय है।  उन्होंने कहा कि आई.टी. सैल का मुख्य काम भाजपा के झूठे चेहरे को जनता के सामने पेश करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास न नीति है, न नीयत और न भाजपा का विकास के साथ कोई नाता है। 

आज प्रदेश सरकार को बने 3 वर्ष हो गए लेकिन एक भी शिक्षण संस्थान प्रदेश में नहीं खोला। केवल कांग्रेस की योजनाओं का नाम बदलकर भाजपा फीता काटकर अपने नाम के पत्थर लगा रही है। सत्ता मिलने से पहले भाजपा आधार कार्ड व विदेश कम्पनियों के इन्वैस्टमैंट का विरोध करती थी परंतु सत्ता मिलते ही आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है और जहां कांग्रेस 50 प्रतिशत एफ.डी.आई. की बात करती थी परंतु आज भाजपा 100 प्रतिशत एफ.डी.आई. कर रही है।

विकास को लेकर भाजपा जिस गुजरात मॉडल की बात करती थी, आज उसी गुजरात चुनावों में कांग्रेस से डरी बैठी है। जनता भाजपा की करनी व कथनी के अंतर को जान गई है और गुजरात में कांग्रेस का परचम लहराएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ की प्रदेशाध्यक्ष रेखा वाल्मीकि, नीरज सेठी, कुलविंद्र ढकाला, मोहित शर्मा, नरेश धंतौड़ी, अधिवक्ता वीरेन्द्र बिंदा, राजेश तंवर, प्रवीण तंवर, सुनील गोलपुरा, संजीव पट्टी शहजादपुर व विक्रम तंगौर आदि कार्यातर्ता उपस्थित थे।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static