हरियाणा फिल्म बोर्ड बनने से हरियाणवी फिल्मों को मिलेगा बढ़ावा : कटारिया

punjabkesari.in Tuesday, Jul 31, 2018 - 12:43 PM (IST)

कुरुक्षेत्र(धमीजा): हरियाणवी फिल्मों के प्रख्यात कलाकार एवं निदेशक हरीश कटारिया ने कहा कि पिछली सरकारों ने हरियाणावी फिल्मों के विकास के लिए कोई खास ध्यान नहीं दिया। फलस्वरूप फिल्म निर्माता कोई खास फिल्में हरियाणा की संस्कृति पर नहीं बना सके। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कटारिया ने कहा कि इस बार भाजपा सरकार हरियाणा फिल्म बोर्ड बनाने जा रही है। इस बोर्ड के बनने से हरियाणावी संस्कृति एवं सभ्यता का जहां प्रचार-प्रसार होगा, वहीं हरियाणावी फिल्मों को भी काफी बढ़ावा मिलेगा। हरियाणावी फिल्म बटेऊ के अलावा अन्य कई फिल्में निर्मित कर चुके कटारिया ने नाटकों में भी अभिनय कर देश का नाम रोशन किया है। उनका कहना है कि अन्य भाषाओं की फिल्मों से संबंधित राज्य सरकारें काफी योगदान देती रही हैं। पिछली सरकारों ने इस प्रोजैक्ट पर कोई खास कार्य नहीं किया है फलस्वरूप प्रदेश के कलाकार व फिल्म निर्माताओं को मुंबई, पुणे, नोएडा व अन्य महानगरों के फिल्म स्टूडियो में जाना पड़ता है। 

हरियाणा में फिल्म स्टूडियो का निर्माण होने से प्रदेश के कलाकारों को काफी राहत मिलेगी। सरकार को चाहिए कि प्रदेश में फिल्मों के निर्माण के लिए एक बड़ा स्टूडियो बनाए। उन्होंने बताया कि हरियाणवी फिल्म उद्योग हरियाणवी फिल्म हरफूल जाट झुलानी वाला, वीरा शेरा, चंद्रावल, गुलाबो, लाडो बसंती, लम्बरदार, फागुन आयो रे, जाट हरियाणा का, जाटनी जैसी हरियाणवी जैसी फिल्में रलीज हुई। आज हरियाणवी सिनेमा एक नए दौर में है। उन्होंने इस बात पर दुख प्रकट किया कि कई फिल्मों के गानों में हरियाणवी संस्कृति को दरकिनार करते हुए अश्लीलता परोसी जा रही है। जिससे युवा पीढ़ी पर प्रतिकूल पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब हरियाणवी कलाकार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने पहचान बनाने के साथ-साथ धाक भी मचा रहे हैं। हरियाणा के पॉप बजते ही विदेशों तक ठुमके लगने लगते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static