मनरेगा के तहत 32 कार्यों पर खर्च की जाएगी 2.50 करोड़ की राशि

punjabkesari.in Wednesday, Jun 26, 2019 - 11:29 AM (IST)

कुरुक्षेत्र (विनोद): मनरेगा के अंतर्गत हो रहे कार्यों को लेकर डी.सी. एस.एस. फुलिया ने 3 गांवों की खाक छानी तथा मौके पर कार्यों का निरीक्षण किया। डी.सी. ने मनरेगा से सम्बंधित दस्तावेजों को भी खंगाला। निरीक्षण के दौरान डी.सी. ने बताया कि मनरेगा के तहत 32 कार्यों पर करीब 2.50 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है। इन सभी जगहों पर मनरेगा के नियमों के अनुसार रोजगार के अवसर मुहैया करवाने के साथ गांव का विकास किया जा रहा है। मजदूरों को नियमानुसार सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। 
 

डी.सी. दयालपुर और किरमच में मनरेगा के तहत किए जा रहे कार्यों का औचक निरीक्षण करने उपरांत अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। इससे पहले डी.सी. फुलिया, ए.डी.सी. पार्थ गुप्ता ने सबसे पहले दयालपुर की बाणगंगा के पास स्थित रजवाहे की मनरेगा के तहत किए जा रहे सफाई कार्य, किरमच में तालाब के खुदाई कार्य और किरमच में एस.वाई.एल. पर मनरेगा के तहत किए जा रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया। डी.सी. ने मजदूरों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना तथा मौके पर समाधान करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। 

यहां ए.डी.सी. कार्यालय के ए.पी.ओ. नीरज शर्मा, मनोज वर्मा, एस.डी.ओ. विनोद कुमार ने मनरेगा के तहत किए जा रहे कार्यों की फीडबैक रिपोर्ट भी दी। डी.सी. ने कहा कि मनरेगा के तहत दयालपुर के पास रजवाहे की 19,800 फीट क सफाई का कार्य किया जाना है। अब तक 3,500 फुट की सफाई का कार्य पूरा किया जा चुका है। इस प्रोजैक्ट पर 2.56 लाख रुपए का कार्य किया जाना है। किरमच में तालाब की खुदाई पर 210 मजदूर काम कर रहे हैं और इस पर 9.95 लाख की राशि खर्च की जानी है। इस कार्य पर कुल 3,000 मैन डेज का काम होगा।  डी.सी. ने ग्रामीणों की पीने के पानी और पाइप लाइन की समस्या का समाधान करते हुए कहा कि सरपंच ओमप्रकाश जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिलकर इस कार्य को पूरा करवाना सुनिश्चित करेंगे।  डी.सी. ने गांव में अम्बेदकर भवन के निर्माण को लेकर भी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। डी.सी. ने लौहार माजरा में मनरेगा के तहत नहर पर किए जा रहे कार्य का निरीक्षण करते हुए कहा कि इसके किनारों पर कट्टïे लगाकर ठीक किया जाए। 

ए.डी.सी. पार्थ गुप्ता ने हाजिरी रजिस्टर आदि चैक करते हुए कहा कि अधिकारी मजदूरों की हाजिरी लगाना सुनिश्चित करें और कार्यों पर विशेष फोकस रखें। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत 32 कार्य किए जा रहे हैं और इनके लिए 2.50 करोड़ की राशि का भुगतान किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static