ATM. कार्ड बदलकर निकलवाई 50 हजार की राशि

punjabkesari.in Thursday, Dec 21, 2017 - 12:58 PM (IST)

जींद(ब्यूरो):जिले में अलग-अलग स्थानों पर 2 लोगों के ए.टी.एम. कार्ड बदलकर उनके खातों से अज्ञात युवकों ने लगभग 50,000 रुपए निकलवा लिए। संबंधित थाना पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ चोरी तथा धोखाधड़ी के मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घसो कलां गांव के दिनेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत दिवस वह कार्यवश उचाना आया हुआ था। जरूरत पडऩे पर रेलवे रोड स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया के ए.टी.एम. कैबिन से राशि निकलवाने चला गया लेकिन राशि नहीं निकली। कैबिन में खड़े युवक ने सहायता के नाम पर उसका ए.टी.एम. कार्ड ले लिया लेकिन राशि फिर भी नहीं निकली।

राशि नहीं निकलने पर वह घर वापस लौट आया। इसके बाद उसके खाते से साढ़े 38 हजार रुपए गायब हो गए। उधर, टोड़ीखेड़ी गांव के सुनील के खाते से लगभग 11 हजार रुपए की राशि गायब हो गई। सुनील का कहना था कि वह सफीदों ए.टी.एम. कैबिन में राशि निकलवाने गया था। सहायता के लिए 2 युवकों ने उसका ए.टी.एम. कार्ड ले लिया और जरूरत की राशि निकलवाकर उसे थमा दी। इसके बाद उसके खाते से 11047 रुपए की राशि गायब हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने दोनों पीड़ितों की शिकायत पर चोरी तथा धोखाधड़ी के मामले दर्ज कर जांच शुरु कर दी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static