जाटों ने घेरा बीरेंद्र सिंह का आवास

punjabkesari.in Sunday, Jan 21, 2018 - 10:51 AM (IST)

जींद(ब्यूरो): अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति से अलग होकर अपना अध्यक्ष मंडल बनाने वाले गुट ने शनिवार को जींद में केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह के आवास का घेराव कर उनका पुतला जलाया। शनिवार को संघर्ष समिति के इस गुट के कार्यकर्ता अर्बन एस्टेट कालोनी स्थित बीरेंद्र सिंह के आवास के सामने जमा हुए। इन लोगों ने लगभग 3 घंटे तक यहां धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 

संघर्ष समिति के अध्यक्ष मंडल के नेता किताब सिंह भनवाला, भरत सिंह बैनीवाल, महेंद्र जागलान आदि ने कहा कि पिछले साल जाट आंदोलन के समय केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने जाटों और सरकार के बीच समझौता करवाया था। इस समझौते को अभी तक पूरी तरह लागू नहीं किया गया है। जाट आंदोलन के सिलसिले में जेलों में बंद युवकों की रिहाई नहीं हुई है। जाटों को आरक्षण का लाभ भी नहीं मिल पाया है। इसे देखते हुए ही अध्यक्ष मंडल ने सरकार के साथ जाटों का समझौता करवाने वाले मंत्रियों के आवासों का घेराव करने का कार्यक्रम शुरू किया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static