रेप की घटनाओं के बावजूद अश्लीलता फैला रहे सिनेमाघर

punjabkesari.in Friday, Jan 19, 2018 - 05:29 PM (IST)

पानीपत(अनिल कुमार): यदि यह कहा जाए कि हरियाणा प्रदेश में अप्रत्याशित रूप से सामने आई रेप की घटनाओं की पीछे सिनेमाघरों द्वारा फैलाई जा रही अश्लीलता का हाथ है तो गलत नहीं होगा। हाल ही में पानीपत में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी उसके बावजूद सिनेमाघरों के मैनेजर पैसे कमाने के चक्कर में खुले तौर पर अश्लीलता फैला रहे हैं। इन सिनेमाघरों के मैनेजर सार्वजनिक जगहों पर अश्लील फिल्मों के पोस्टर लगाते हैं जिससे कहीं न कहीं अपराधियों की मानसिकता पर अच्छा खासा बुरा असर पड़ता है। ऐसे में असहाय व मासूम बच्चियों को अपराधियों की मानसिकता की विकृति का शिकार बनने में देर नहीं लगती।

दरअसल, पानीपत शहर में अश्लील फिल्म के पोस्टर लगा कर फिल्म का प्रचार किया जा रहा था, बताया जा रहा है कि, इन सिनेमाघरों के सामने से गुजरने में महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

हालांकि, पुलिस ने इस तरह से अश्लीलता फैलाने वाले दो सिनेमाघर के मैनेजरों को सिटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। पिछले कुछ दिनों में रेप की घटनाओं के बाद पुलिस प्रशासन नींद से जागा तो इन सिनेमाघरों पर कार्रवाई की है। इस दौरान अश्लील फिल्मों के पोस्टर फाड़े गए और अन्य सिनेमाघरों को चेतावनी दी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static