हरियाणा चुनाव: नहीं चला बीजेपी की Tik Tok स्टार सोनाली फोगाट का जादू

punjabkesari.in Thursday, Oct 24, 2019 - 02:24 PM (IST)

डेस्क: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के रूझान आ गए हैं। इस चुनाव में आदमपुर सीट से बीजेपी ने टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट को मैदान में उतारा। सोनाली की टक्कर कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप बिश्नोई से है। मतगणना के अनुसार कुलदीप बिश्नोई कई हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। फोगाट का अब तक कोई चादू नहीं चल पाया है। सोनाली फोगाट के अब तक के सफर के बारे में कुछ खास बातें यहां पढ़े। 

Image result for Tik Tok स्टार सोनाली फोगाट

कुछ दिनों पहले गूगल सर्च में हरियिाणा बीजेपी प्रत्याशी सोनाली फोगाट ने सनसनी मचा दी थी। उन्हें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी ज्यादा सर्च किया जाने लगा था। टिकटॉक पर उनके 1 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। उन्होंने करीब 200 वीडियो टिकटॉक ऐप पर अपलोड किए हैं।

Image result for Tik Tok स्टार सोनाली फोगाट

सोनाली बीते कई सालों से भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्य कर रही हैं और वह भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। वह महिला मोर्चा की जनजाति विंग की दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा की प्रभारी भी रह चुकी हैं। इसके अलावा वह भारतीय जनता पार्टी की कार्यकारिणी की सदस्य भी हैं और वह झारखंड और मध्य प्रदेश के जनजातीय इलाकों में काम कर चुकी हैं। हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट भजनलाल और उनके परिवार का गढ़ रही है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल यहां से दो बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। 

Image result for Tik Tok स्टार सोनाली फोगाट


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Related News

static