OP Chautala Passed Away: चौटाला के निधन पर परिवार के एकजुट होने की अटकलें तेज, JDU नेता केसी त्यागी ने कह दी बड़ी बात

punjabkesari.in Friday, Dec 20, 2024 - 06:15 PM (IST)

डेस्कः हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो के प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला का निधन हो गया। इस पर जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने शोक व्यक्त किया है। केसी त्यागी ने कहा कि ओपी चौटाला का निधन लाखों-करोड़ों उनके प्रशंसकों के लिए अपूरणीय क्षति है। आज हरियाणा के किसान बेसहारा हो गए हैं, जब उन्हें चौटाला के नेतृत्व का सबसे ज्यादा जरूरत थी।

इसके साथ उन्होंने कहा कि चौटाला परिवार में बंटवारे के बाद चुनौती ज्यादा हो गई है और ओपी चौटाला की मृत्यु के बाद देहत्याग पर मेरा इनके परिवार के सभी लोगों से आग्रह है कि अपने आपस के सभी मतभेद बुलाकर चौधरी देवी लाल और ओम प्रकार चौटाला की विरासत को एकत्रित करने का प्रयास करें। ताकि हरियाणा की जनता को एक अच्छा किसान नेता मिल सके। 

आगे केसी त्यागी ने कहा कि ओम प्रकाश किसान हितों को लेकर और अपनी स्पष्ट बाधिता को लेकर बहुत प्रिय थे। उन्होंने हरियाणा और संयुक्त पंजाब में कांग्रेस किसान विरोध पार्टी मानी जाती थी। कांग्रेस के कार्यकाल में ही किसान आंदोलनों की उत्पत्ति हुई और इन्हीं आंदोलनों ने चौधरी देवी लाल को शिखर पर पहुंचाया। इसके बाद चौधरी देवी लाल के निधन के  बाद से ही ये स्थान रिक्त हो गया। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static