आरोपी ने कबूला, मां से दुश्मनी निकालने के लिए किया था 3 साल की मासूम से दुष्कर्म

punjabkesari.in Friday, Aug 23, 2019 - 12:33 PM (IST)

पानीपत: दिव्यांग महिला भिक्षुक की 3 साल की मासूम बेटी के साथ हुई दरिंदगी की घटना ने हर वर्ग के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। देर शाम पुलिस की 9 टीमों ने आरोपी को सी.सी.टी.वी. फुटेज के आधार पर 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अरैस्ट कर लिया है। जिसकी पहचान नंद किशोर निवासी देवरिया जिला गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। जिसे वीरवार को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।

वहीं, पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने आदेश दिए हैं कि बच्ची के इलाज पूरा खर्च हरियाणा पुलिस विभाग द्वारा वहन किया जाएगा। वहीं एस.पी. सुमित कुमार ने 2 महिला कांस्टेबल व एक पुरुष पुलिस कर्मी की ड्यूटी पीड़ित परिवार का पूरा ध्यान रखने के लिए स्पैशल तौर पर रोहतक पी.जी.आई. में लगा दी है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी नशे का आदी है।

आरोपी ने यह भी खुलासा किया है कि जब उसने दिव्यांग महिला से छेड़छाड़ की तो उसने उसे डंडे मारे थे। उसी समय उसने मन में ठान लिया कि वह इसका बदला जरूर लेगा। महिला द्वारा मारे गए डंडे की रंजिश में उसने उसकी 3 साल की बच्ची का अपहरण करके उसके साथ दुष्कर्म किया ताकि बदला लिया जा सकेे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static