न्याय की गुहार लगा रही रेप विक्टिम बोली- अंतिम दम तक लड़ेगी अपनी लड़ाई

punjabkesari.in Tuesday, Jun 28, 2016 - 12:17 PM (IST)

पानीपत (अनिल कुमार):  कहते है कि अाज के युग में कानून बिकता है यदि अाप जुर्म करके कानून से बचना चाहे है तो धन अौर प्रभुसत्ता के बल पर किसी भी इंसान पर जुल्म करके उसे अासानी से दबा सकते हैं। ऐसा ही एक दर्दनाक वाक्या पानीपत में रहने वाली एक पीड़ित लड़की के साथ हो रहा है।

 

मिली जानकारी के अनुसार जालंधर की कंपनी के मालिक का बेटा अभिषेक विज पानीपत में रहने वाली एक लड़की के साथ 5 वर्ष तक मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करके उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। पीड़िता जैसे ही जालंधर के एक थाने में अारोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाने गई तो दबंग अारोपियों ने उल्टा पीड़िता के ही विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवा दिया। पीड़िता ने हिम्मत नहीं हारी। वह पानीपत अाकर एक कंपनी में नौकरी करने लगी।  

 

पीड़िता की शिकायत पर पानीपत की महिला पुलिस थाना ने अारोपी अभिषेक विज व उसके पिता व कंपनी के एक अन्य कर्मचारी के विरुद्ध दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले की जांच के लिए जम्मू पुलिस के पास भेज दी गई है।

 

पीड़िता का कहना है कि उसे यहा भी इंसाफ मिलता नजर नहीं अा रहा क्योंकि अारोपियों द्वारा पुलिस जांच को प्रभावित करके उस पर समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता ने भारत सरकार से न्याय की गुहार करते हुए कहा है कि वह अपनी लड़ाई अंतिम दम तक लड़ेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static