पारुल ढाका भारतीय ग्रामीण महिला संघ, हरियाणा की उपाध्यक्ष मनोनीत

punjabkesari.in Friday, Jul 06, 2018 - 10:37 AM (IST)

चंडीगढ़(ब्यूरो): राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने समाजसेवी पारुल ढाका को भारतीय ग्रामीण महिला संघ, हरियाणा राज्य की उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस संस्था के अध्यक्ष स्वयं माननीय राज्यपाल हैं। यह पद एकता नागपाल के त्यागपत्र के बाद रिक्त था। उपाध्यक्ष बनाए जाने के लिए  ढाका ने विश्वास दिलवाया कि वे इस जिम्मदारी को पूरा मन लगाकर निभाएंगी। पारुल ढाका वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य और स्वाभिमान हरियाणा की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Related News

static