अमर शहीदों व वीर सैनिकों की याद दिलाता है झंडा दिवस: कटारिया

punjabkesari.in Saturday, Dec 08, 2018 - 11:39 AM (IST)

पानीपत(खर्ब): झंडा दिवस जहां हमें अपने ज्ञात-अज्ञात अमर शहीदों व वीर सैनिकों की याद दिलाता है, वहीं हमें सैनिकों के प्रति सद्भावना, सम्मान व सैनिकों के प्रति नागरिकों को अपने कत्र्तव्यों की याद भी दिलाता है, इसलिए नागरिकों को, अधिकारियों और कर्मचारियों को सैनिकों, वीरांगनाओं आदि के कल्याण लिए अधिक से अधिक दान देना चाहिए, ताकि देश के सैनिकों का हौसला बुलंद रहे।यह आह्वान उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने अपने कार्यालय में झंडा दिवस पर बैज लगवाने के बाद किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन भारतीय सशस्त्र सेना में झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

सुमेधा कटारिया ने कहा कि यही नहीं, आज भी हमारे वीर सैनिक प्रतिकूल परिस्थितियों में भी देश की सीमाओं की रक्षा करने में 24 घंटे तत्पर रहते हैं। हमारी सेना अनुशासन का आईना है, इसलिए लोगों को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। उपायुक्त ने जिला सैनिक बोर्ड को झंडा दिवस के मौके पर अंशदान भी किया। मौके पर जिला सैनिक बोर्ड के कल्याण व्यवस्थापक जगदीश ने बताया कि यह धनराशि सैनिकों के कल्याणार्थ खर्च की जाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static