मौसेरे भाई पर दुष्कर्म करने का आरोप

punjabkesari.in Tuesday, Jul 17, 2018 - 03:17 PM (IST)

रोहतक: शहर की एक कालोनी निवासी महिला ने अपनी ही मौसी के लड़के पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। यहीं नहीं महिला का कहना है कि इस दौरान वह गर्भवती हो गई और उसका जबरन गर्भपात भी कराया गया। मामले की सूचना महिला थाना पुलिस को दी गई। 

जानकारी के अनुसार पुरानी सब्जी मंडी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मार्च माह में दीपक नाम का युवक उसे जबरदस्ती घर से ले गया। इस दौरान युवक ने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म भी किया। जिसके चलते वह गर्भवती हो गई। दीपक ने अपने भाई अमित को भी मौके पर बुला लिया और उसका जबरन गर्भपात कराया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static