जहरीला पदार्थ निगलने वाले युवक ने तोड़ा दम दोस्त पर केस दर्ज

punjabkesari.in Monday, Aug 27, 2018 - 11:06 AM (IST)

रोहतक: शिवाजी कालोनी थाना क्षेत्र निवासी मोनू ने शनिवार देर रात को दम तोड़ दिया। मोनू ने 22 अगस्त को जहरीला पदार्थ निगल लिया था। जिसे उपचार के लिए पी.जी.आई.एम.एस. में भर्ती करवाया गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदीश पुत्र सुरजभान निवासी काठ मंडी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका लड़का मोनू पहले तो कैमिस्ट की शाप पर काम करता था। कुछ दिन पहले ही उसने अपने दोस्त हंस निवासी भम्भेवा के साथ मिलकर फाइनैंस का काम करना शुरु किया था। इस दौरान हंस ने मोनू के नाम से बुलेट मोटरसाइकिल व स्कूटी निकलवाई और मोनू से दोनों वाहन छीन लिए। 21 अगस्त की रात को हंस ने मोनू को अपने पास बुला लिया। अगले ही दिन मोनू ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसको इलाज के लिए पी.जी.आई. में भर्ती कराया गया। शनिवार देर रात को मोनू ने दम तोड़ दिया।

राजेंद्र सिंह, शिवाजी कालोनी थाना प्रभारी
मृतक मोनू के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Related News

static