एक बंद मकान में मिले 2 देसी बंब, 3 घंटे बाद किया बंब डिफ्यूज
punjabkesari.in Tuesday, Sep 01, 2015 - 04:55 PM (IST)

सोनीपत (पवन राठी): गोहाना में भावड़ गांव में बंद पड़े एक मकान से 2 देसी बंब मिले।
बंब सकुइट टीम ने मौके पर पहुंचकर 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बंब ढूंढ कर डिफ्यूज कर दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में गत दीपक नामक के युवक को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। उसी की नीसान देही पर दिल्ली पुलिस यहां पहुंची थी।
गांव में बंब की खबर मिलने से पूरे गांव व आस पास के इलाके में सनसनी फैल गई। दिल्ली पुलिस की यहां पहुंचने की सूचना मिलते ही जिला पुलिस भी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गई। बंब की खबर से पूरा गांव भी यहां इकट्ठा हो गया।
गौलतलब है कि दिल्ली पुलिस ने इस मामले में गत दीपक नाम के युवक को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। पकड़े गए युवक दीपक की बहन भावड़ गांव में रहती है और उसके जीजा प्रेम का मकान है।
अभी तक जो जानकारी मिली है। दीपक पूर्व इनलों विधायक भरत सिंह के भाई बिसाउ के पार्षद कृषण को मरने की साजिश रच रहा था जिसकी भनक दिल्ली पुलिस को लग गई थी।
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने इस मामले में पूर्व इनलों विधायक भरत सिंह पर 2012 में हमला करने के मामले में विकास को गिरफ्तार किया था, जिसके ऊपर एक लाख का ईनाम था।
इसकी नीसान देही पर दिल्ली पुलिस ने 27 तारीख को दीपक को गिरफ्तार किया था, जिसमें दीपक ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने अपनी बहन के घर 2 बंब छुपा रखे है, जिसकी नीसान देही पर आज दिल्ली पुलिस व स्थानीय प्रशासन ने सर्च अभियान चलाकर घर से तंभकु की डीबी में 2 देसी बंब की खोजकर बंब सकुइट टीम ने डिफ्यूज कर दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया।
दिल्ली पुलिस व जिला पुलिस ने इस पूरे मामले मे अभी मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से मना कर दिया।