रोहतक की महिला से राई में गैंगरेप, तीसरे साथी ने की छेड़छाड़

punjabkesari.in Saturday, Nov 17, 2018 - 11:29 AM (IST)

सोनीपत(ब्यूरो): रोहतक की एक महिला से राई थाना क्षेत्र के खेत में ले जाकर गैंगरेप व छेडख़ानी का मामला सामने आया है। महिला ने गैंगरेप का आरोप अधिवक्ता व उसके साथी पर लगाया है। रोहतक निवासी महिला ने राई थाने में शिकायत दी कि उसके बेटे के खिलाफ  सोनीपत न्यायालय में केस चल रहा है। जिसमें उसे अपने बेटे की जमानत करवानी थी। जमानत के लिए उसने अधिवक्ता दिनेश से सम्पर्क किया था। उसने दिनेश को केस से जुड़े कागजात मुहैया करवाए थे। 

उसके बेटे की जमानत नहीं हो सकी। जिसके चलते उसने दिनेश को अपने कागजात वापस देने को कहा था। इस पर दिनेश ने 9 नवम्बर को उसे बहालगढ़ आने को कहा था। उसने बहालगढ़ आने के बाद दिनेश से सम्पर्क  किया तो उसने कहा कि वह अभी यमुना की तरफ  खेतों में है। वह अपने साथी को बाइक लेकर भेज रहा है, उसके साथ बैठकर आ जाना। महिला ने बताया कि राहुल बाइक लेकर बहालगढ़ आया। वहां से उसे बाइक पर बिठाकर यमुना की तरफ खेत में बने कमरे में लेकर चला गया। 

वहां पर अधिवक्ता दिनेश व जयबीर मौजूद थे। खेत में दिनेश व राहुल ने उससे गैंगरेप किया। साथ ही जयबीर ने उससे छेडख़ानी की। किसी तरह वह वह आरोपियों के चंगुल से निकलकर रोहतक पहुंची। साथ ही परिजनों को इसकी जानकारी दी। जिस पर वह परिजनों के साथ राई थाना पहुंची और शिकायत दी। राई थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म, छेडख़ानी व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static