ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

punjabkesari.in Friday, Aug 30, 2019 - 04:51 PM (IST)

सोनीपत : ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा मांगों के समर्थन में शुरू की गई हड़ताल वीरवार को तीसरे दिन भी जारी रही। एकत्रित कर्मचारियों ने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय के सामने रोष प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान देवेंद्र कुमार प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे थे, जबकि सचिव राजेश ने संचालन किया। इस अवसर पर सीटू के प्रदेश सचिव आनंद शर्मा ने सरकार से मांग की कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों, नगर निगम, पालिका, फार्मासिस्टों की हड़ताल को समाप्त कराने के लिए उनकी मांगों का समाधान किया जाए।

सरकार की हठधर्मिता के चलते जनता बीमारियों की चपेट में आ रही है। प्रदूषण बढ़ रहा है। गंदगी फैल रही है। अस्पतालों में दवाइयां नहीं है। फार्मासिस्ट हड़ताल पर हैं। परिणामस्वरूप जनता गहरे संकट में है। सरकार की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि तुरंत प्रभाव से हड़ताली कर्मचारियों से बातचीत करे।

कर्मचारी यूनियन के प्रधान देवेंद्र कुमार ने कहा कि मांगें पूरी न होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। सरकार को स्वीकृत मांगों को पूरा करने के लिए तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। सतबीर सिंह, बलराज सिंह, निहाल सिंह व टेकराम ने भी हड़ताली कर्मचारियों को सम्बोधित किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static