युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी जेल भेजा

punjabkesari.in Wednesday, Feb 20, 2019 - 11:56 AM (IST)

सोनीपत: मुरथल थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली युवती ने गांव के युवक पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि उसे घर में अकेला पाकर उसके साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में 18 वर्षीय युवती ने बताया कि वह सोमवार को घर पर अकेली थी। परिवार के सदस्य बाहर गए थे। इसी दौरान उनके गांव का रीतू कुमार उनके घर में घुस गया। आरोपी ने उसे डराकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। परिजनों के आने के बाद युवती ने मामले से परिजनों को अवगत कराया।

जिस पर पुलिस को शिकायत दी गई। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामले में कार्रवाई करते हुए ए.एस.आई. मनीषा ने आरोपी रीतू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। जांच अधिकारी मनीषा ने बताया कि युवती ने गांव के युवक पर दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। जिस पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static