महिला व सामाजिक संगठनों ने किया सरकार और पुलिस प्रसाशन के खिलाफ प्रदर्शन

punjabkesari.in Friday, Aug 09, 2019 - 06:28 PM (IST)

सोनीपत (पवन राठी): सोनीपत में आज सामाजिक संगठनों और महिलाओं के द्वारा प्रशासन और पुलिस के खिलाफ शहर में जुलूस निकालते हुए जोरदार प्रदर्शन किया गया।महिला और पुरुषों में लघु सचिवालय में प्रदर्शन के साथ प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस दौरान जुलाई महीना मे सीएम के घेराव के चलते कई महिलाओ और पुरुषों पर लाठीचार्ज और मुकदमे दर्ज़ किए गए थे जिन्हें वापिस लेने की मांग की  गई।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वह निजी स्कूलों के खिलाफ सीएम से मिलना चाहते थे लेकिन प्रशासन और पुलिस से नहीं मिलने दिया। सरकार ने कहा है कि निजी स्कूल मनमर्जी से फीस नहीं बढ़ा सकते। लेकिन उनकी मनमानी जारी है और उसी खिलाफ प्रदर्शन कर रही थी। सभी प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ओर दर्ज की और मुकदमों को वापस लेने की मांग की है। वहीं अगर हमारे मुकदमे वापस नहीं हुए तो आने वाले समय में  बहुत बड़ा प्रदर्शन करेगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static