लकड़ी काटने के आरोप में 2 तस्करों को किया कोर्ट में पेश

punjabkesari.in Monday, Dec 07, 2020 - 04:10 PM (IST)

खिजराबाद : कलेसर नैशनल पार्क से चोरी से लकड़ी काटने के आरोप में यू.पी. के थाना मिर्जापुर अंतर्गत गांव जानी पुर निवासी 2 लकड़ी तस्करों को पकड़ा गया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। गत शुक्रवार को कलेसर नेशनल पार्क में यू.पी. सीमा से लगते जंगल से पेड़ काटते समय वन विभाग 5 लकड़ी तस्करों की पहचान की गई थी।

पुलिस ने उनमें से 2 को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। लकड़ी तस्करों व वन विभाग की गश्ती टीम के साथ झड़प भी हो गई थी। जिसमें 2 वनरक्षक प्रदीप कुमार व दीपक कुमार घायल हो गए थे। एस.एच.ओ. सुभाष चंद्र ने बताया कि जानीपुर निवासी वकील व इसरार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य लकड़ी तस्करों पर भी पुलिस दबिश डाल रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।                                   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static