20 सीमैंट के पोल व 5000 ईंटें चोरी, 3 पर केस

punjabkesari.in Saturday, Feb 23, 2019 - 11:17 AM (IST)

यमुनानगर(ब्यूरो): सोनीपत के गांव बियाना खुर्द निवासी धर्मवीर सिंह ने पुलिस बयान में बताया कि उन्होंने अपने खेतों के चारों ओर सीमैंट के पोल व तारों की बैरिकेट कर रखी है। रात के समय मंडेबरी निवासी इंद्रजीत सिंह, गौरव व फकीरचंद उनके खेतों में लगे 20 सीमैंट के पोल और 5000 ईंटें (ब्रिक्स) चोरी कर ले गए। जब उन्हें इस बारे में कहा गया, तो वह जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया। 

इसके अलावा नगांवा जगीर निवासी सतीश कुमार ने बताया कि वह गांव में मकान का निर्माण करवा रहे हैं। रात के समय में उनके निर्माणाधीन मकान से किसी ने 22 गार्डर चोरी कर लिए। सुबह होने पर उन्हें चोरी का पता लगा। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static