हरियाणा में पकड़ी गई भारी मात्रा में स्मैक, दो तस्कर गिरफ्तार... बरामद नशे का कीमत 20 लाख से अधिक

punjabkesari.in Sunday, Apr 21, 2024 - 02:53 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता ): हरियाणा के यमुनानगर में एक बार फिर भारी मात्रा में स्मैक पकड़ी गई है। जिसकी कीमत 20 लाख से अधिक बताई जा रही है। यमुनानगर में स्मैक मिलने का यह पहला मामला नहीं है। पिछले काफी समय से यमुनानगर जिला के अलग-अलग इलाकों में स्मैक बेचते दर्जनों लोग पकड़े जा चुके हैं। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। 

यमुनानगर जिला की पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल सहित कई एजेंसी  नशे के कारोबार पर नजर रखे हुए हैं। बार-बार इस संबंध में लोग पकड़े जाते हैं ,लेकिन इसके बावजूद यह व्यापार लगातार बढ़ रहा है।  ताजा मामले में एंटी नारकोटिक्स सेल ने दो लोगों को गिरफतार किया है।  

 डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में 2 लोगों योगेश और रशीद को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 420 ग्राम स्मैक पकड़ी गई है। उन्होंने बताया कि योगेश पर सात मामले पहले से दर्ज हैं जबकि रशीद और उसकी फैमिली के काफी लोग इसमें शामिल हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static