बॉयलर लीक होने से 5 मजदूर झुलसे
punjabkesari.in Monday, Apr 29, 2019 - 10:42 AM (IST)

यमुनानगर(सतीश): कृष्णा टायर उद्योग छछरौली में स्टीम बॉयलर लीक होने से 5 मजदूर झुलस गए। जिन्हें ट्रामा सैंटर लाया गया।4 मजदूरों की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टर ने उन्हें पी.जी.आई. रैफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी कालिका सिंह के मुताबिक रविवार को 17 मजदूर फैक्टरी में काम कर रहे थे। दोपहर 12 बजे के लगभग जब बॉयलर का ढक्कन खोला गया तो सामने खड़े 5 मजदूर भांप में झुलस गए।
विशेषज्ञों के अनुसार बॉयलर का तापमान 90 डिग्री के लगभग था जिस वजह से मजदूर सिर से लेकर पांव तक झुलस गए। ग्रामीणों का कहना है कि फैक्टरी कागजों में बंद है बावजूद इसके गैर कानूनी तरीके से फैक्टरी चल रही है। हादसे के बाद फैक्टरी संचालकों ने गेट पर ताला लगा दिया है। वहीं दूसरी फैक्टरी बिना नाम पते के ही संचालित की जा रही थी। छछरौली थाना प्रभारी कमलजीत सिंह का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं।