Weather in Haryana: हरियाणा में अगले 5 दिन बाद होगी Monsoon की एंट्री, यहां देखें 5 दिन कैसे रहेगा मौसम
punjabkesari.in Tuesday, Jun 24, 2025 - 08:25 AM (IST)

Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। इस बीच बारिश ने लोगों को राहत दी है। वहीं प्रदेश में बारिश की चेतावनी जारी है, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
IMD ने तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं 24 जून को हरियाणा में गर्मी का असर महसूस किया जाएगा।दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दिन आसमान में बादल कम रहेंगे और धूप अधिक रहेगी। 25 जून को मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दिन हल्की वर्षा हो सकती है। इससे तापमान में कुछ कमी आएगी और वातावरण में नमी बढ़ेगीष
26 जून को हरियाणा में ठंडी हवाएं चलने की उम्मीद है। तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। 27 जून को आसमान में बादल छाने की संभावना है. हालांकि, बारिश की कोई खास उम्मीद नहीं है, लेकिन बादल लोगों को धूप से राहत प्रदान करेंगे। 28 जून को हरियाणा में उमस भरा मौसम रहने की संभावना है. तापमान फिर से 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है, मगर शाम तक तेज हवाएं चलेगी और भीषण बारिश होने की संभवना है।
29 जून को पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दिन मध्यम से तेज बारिश हो सकती है और साथ ही मानसून की भी एंट्री हो सकती है। 30 जून को मौसम में सुधार की संभावना है।बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी और वातावरण में ताजगी महसूस होगी।