दहेज उत्पीडऩ के 2 मामलों में 8 नामजद

punjabkesari.in Friday, Jan 11, 2019 - 02:20 PM (IST)

यमुनानगर(ब्यूरो): पुलिस ने पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर उनके ससुराल पक्ष के 8 लोगों को नामजद किया है। रायपुर कालोनी निवासी शहजादी ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी उत्तर प्रदेश के गांव दुधली निवासी वसीम से हुई थी। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति वसीम व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों समीम, मोसीना, तौफिक व मोमिना ने उसे प्रताडि़त किया। उसने मायके पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। 

उधर, गांव शादीपुर निवासी गुलीस्तान ने बताया कि शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति राम दरबार फेस-1 (चंडीगढ़) निवासी अजय व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों मामले में जांच शुरू कर दी है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Related News

static