एशियन गेम के लिए क्वालीफाई करने पहुंचा धावक दौड़ के दौरान हुआ बेहोश

punjabkesari.in Tuesday, Jul 17, 2018 - 10:30 AM (IST)

यमुनानगर(त्यागी): एशियन गेम के लिए क्वालीफाई करने के लिए मॉरिशस में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मैराथन दौड़ में भाग लेने पहुंचा जिले का धावक इस प्रतियोगिता में दौड़ लगाते हुए उस समय बेहोश होकर गिर पड़ा जब वह 41 किलोमीटर की दौड़ लगा रहा था। अब उसका इलाज मोरिशियस के एक सिविल अस्पताल के आई.सी.यू. में चल रहा है। गांव नवाजपुर के मैराथन धावक अनिल कुमार मॉरिशस में हो रही अंतर्राष्ट्रीय मैराथन दौड़ में भाग लेने के लिए 12 जुलाई को पहुंचा। 

15 जुलाई को जब वह इस दौड़ में भाग ले रहा था और लगभग 40 किलोमीटर दौड़ चुका था और इस दौड़ में वह सबसे आगे था तो अचानक दौड़ते-दौड़ते उसका शूगर लैवल व बी.पी. नीचे गिर गया और अचानक उसके साथ यह घटना घट गई। वहां मौजूद लोगों ने उसे अपने वाहन से सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया जहां उसका समय रहते इलाज शुरू हो सका। डाक्टरों ने बताया कि अभी वह बोलने की स्थिति में नहीं है और आई.सी.यू. में उसका इलाज चल रहा है। जिले के छछरौली में स्थित बालकुंज के इंचार्ज राजेन्द्र बहल को मॉरिशस के रैस्ट हाऊस संचालक ने यह जानकारी फोन पर दी।

उन्होंने अनिल से बात करनी चाही लेकिन डाक्टरों ने इसकी अनुमति नहीं दी। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के पी.ए. के माध्यम से यह जानकारी उन्हें दे दी है। वहीं जिला खेल अधिकारी व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तक भी यह जानकारी पहुंचा दी है ताकि इस दिशा में जरूरत पडऩे पर कोई और कार्रवाई भी की जा सके। इस घटना के बाद जिले के खेल प्रेमियों में मायूसी छाई हुई है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static