हरियाणा में फेरों से पहले दुल्हन फरार: ब्यूटी पार्लर गई थी, बारात लेकर घर पहुंचे दूल्हे को लौटना पड़ा खाली हाथ

punjabkesari.in Wednesday, Apr 24, 2024 - 08:34 AM (IST)

यमुनानगर : हरियाणा के यमुनानगर में शादी के दिन दुल्हन भाग गई। दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा था, लेकिन उसे खाली हाथ वहां से लौटना पड़ा। दुल्हन तैयार होने ब्यूटी पार्लर गई थी। जहां से वह भाग गई। दुल्हन के पिता ने पुलिस को शिकायत दी है।

पिता ने शिकायत में बताया कि उसकी सबसे बड़ी बेटी की उम्र 23 साल है। उसकी शादी एक अन्य गांव में युवक के साथ तय हुई थी। वह अपनी छोटी बहन के साथ ब्यूटी पार्लर पर गई थी। इसके लिए ब्यूटी पार्लर संचालिका से पहले ही बात कर रखी थी। इसी दौरान करीब साढ़े 10 बजे दुल्हन बाजार में दुकान से कुछ सामान लाने की बात कह कर निकल गई। वह कह कर गई थी थोड़ी देर में आ रही है, परंतु वापस नहीं लौटी। उसका मोबाइल भी बंद हो गया। इसके बाद परिजन ब्यूटी पार्लर पहुंचे। बाजार में उसकी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। यह बात बिचौलिये को भी बताई गई। बिचौलिये को भी कुछ समझ नहीं आया कि वह दूल्हे को किस मुंह से बताए कि उसकी दुल्हन फरार हो गई है। इस बात का पता जब दूल्हे को चला तो यह सुनते ही हैरान रह गया। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर दुल्हन की तलाश शुरू कर दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static