लड़कियों को दी स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की शिक्षा

punjabkesari.in Sunday, Jul 15, 2018 - 06:17 PM (IST)

यमुनानगर(भारद्वाज): रोटरी रिवेरा क्लब द्वारा गांव बूडिय़ा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लड़कियों को नैतिक शिक्षा व सजग व सचेत रहने की शिक्षा दी गई। क्लब के सदस्य डा. जितेन्द्र चड्डा ने लड़कियों को उनके स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के प्रति समझाया। उन्होंने लड़कियों को कहा कि स्वस्थ शरीर जहां उनके अपने लिए लाभदायक है, वहीं समाज की भलाई के लिए भी। आज के समय में लड़कियां किसी भी तरीके से लड़कों से कम नहीं हैं और हर क्षेत्र में उन्नति करती जा रही हैं। 

इसलिए उन्हें स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है। रोटरी रिवैरा क्लब के प्रधान अभिषेक मिड्डा ने कहा कि सरकार द्वारा भी बेटियों के लिए अनेक  अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्हें जागरूक होने की आवश्यकता है। इस अवसर पर उनके साथ मोहित साहनी, राजीव भाटिया, सुनील चड्ढा, सचिन बजाज, खुशबू मिड्डा, ज्योति साहनी, सतबीर चौहान, नीलम महाजन, विकास गोयल व दिग्जिय बख्शी आदि उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static