भारतीय नारी बदमाश पर भारी...सरेआम की धुनाई (देखें तस्वीरें)

punjabkesari.in Sunday, Aug 21, 2016 - 04:08 PM (IST)

यमुनानगर (हरिंदर सिंह): यमुनानगर के यमुना घाट के पास आजाद नगर निवासी एक महिला के साथ बदमाश को छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया।
 

दरअसल हुआ यूं कि महिला अपने घर में पूजा पाठ के बाद उसकी हवन सामाग्री को लेकर यमुना नहर में प्रवाह करने के लिए आई थी कि तभी एक गाडी में सवार 3 बदमाशों ने महिला से मारपीट की। इतना ही नहीं गाड़ी के पास आते ही बदमाशों ने महिला को अंदर धकेलने की कोशिश की लेकिन महिला ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। महिला की आवाज को सुनते ही जब आसपास के लोग महिला की तरफ दौड़े तो 2 आरोपी अपने एक साथी व गाड़ी को छोड़कर वहां से फरार हो गए लेकिन एक आरोपी लोगों के हत्थे चढ़ गया। पहले तो लोगों ने इस बदमाश की जमकर धुनाई की और बाद में इसे पीड़ित महिला के हवाले कर दिया।

 

महिला व उसके साथ एक युवक ने आरोपी की जमकर धुनाई की लेकिन जैसे ही महिला के हाथ से यह आरोपी छुटा तभी गाड़ी को लेकर वहां से फरार हो गया। फिलहाल महिला ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दे दी है जिस पर पुलिस उचित कार्रवाई का आश्वासन भी दे रही है। आम लोगों के अनुसार वीडियों में आया कि आरोपी शराब बेचने का ठेकेदार है जिसकी अब पुलिस तलाश कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static