विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

punjabkesari.in Sunday, Oct 13, 2019 - 12:42 PM (IST)

यमुनानगर (ब्यूरो): शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके आरोपी पति समेत ससुराल पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक मामले के आरोपी फरार थे।

रामपुरा कालोनी निवासी अनिशका ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी मॉडल कालोनी निवासी व्यक्ति से हुई थी। मगर शादी में दिए गए दहेज से उसका पति व ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। शादी के बाद से ही आरोपी उससे अधिक दहेज की मांग करने लगे मगर और अधिक दहेज देने में उसके मायके वाले असमर्थ थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static