NHM कर्मचारी संघ का सम्मेलन 26 को रोहतक में होगा

punjabkesari.in Sunday, Dec 24, 2017 - 12:40 PM (IST)

चंडीगढ़(ब्यूरो):एन.एच.एम. कर्मचारी संघ हरियाणा का राज्य स्तरीय सम्मेलन 26 दिसम्बर को रोहतक में आयोजित होगा। सम्मेलन की अध्यक्षता एन.एच.एम. कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष रेहानरजा करेंगे। सम्मेलन में एन.एच.एम. कर्मचारियों की पूर्व में हुई हड़ताल की समीक्षा की जाएगी व वर्तमान समय की मौजूदा हालतों पर व संगठन की समीक्षा की जाएगी।  इसके अलावा भविष्य की रणनीति तय की जाएगी।

 इस सम्मेलन में प्रदेश के तमाम जिलों के जिला पदाधिकारी व प्रदेश पदाधिकारी भाग लेंगे। सम्मेलन में मुख्य रूप से हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष  बलजीत संधू व प्रदेश महासचिव कृष्ण लाल गुर्जर बतौर मुख्यातिथि भाग लेंगे जिसमें बी.एम.एस. के प्रदेशाध्यक्ष जंगबहादुर यादव व महामंत्री हनुमान गोदारा विशेष आमंत्रित सदस्य भाग लेंगे।  यह जानकारी हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ के महासचिव कृष्ण लाल गुर्जर ने दी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static