फैक्टरियों के धुएं-ध्वनि व कैमिकलयुक्त पानी से बढ़ रहा प्रदूषण

punjabkesari.in Tuesday, Sep 24, 2019 - 02:26 PM (IST)

यमुनानगर (ब्यूरो): निगम क्षेत्र में न जाने कितनी छोटी-बड़ी फैक्टरियां नियमों को ताक पर रखकर चल रही हैं। लोग इन फैक्टरियों से निकलते हुए धुएं, ध्वनि और कैमिकलयुक्त पानी से भारी परेशान हैं। कुछ फैक्टरियांं तो ऐसी भी हैं जो शहर की तंग गलियों में बनाई गई हैं। कई कालोनियों में तो घरों के अंदर ही फैक्टरियांं स्थापित कर रखी हैं जो कि कई वर्षों से बिना किसी मापदंड पूरे किए और एन.ओ.सी. लिए बिना ही चलाई जा रही हैं।

इन फैक्टरियों में हजारों मजदूर काम करते हंै। कल्याण नगर, पटरी मोहल्ला, दुर्गा गार्डन, शांति कॅलोनी, मुखर्जी पार्क आदि कालोनियों में बनी फैक्टरियोंं के बारे में जो जानकारी मिली वह चौंकाने वाली है। इन फैक्टरियों में अनेक खामियां हैं और यहां काम करने वाले मजदूर भी खतरे से खेल रहे हैं जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। पिछले दिनों भी एक फैक्टरी में इसी प्रकार का एक हादसा हुआ और 12 से भी अधिक कर्मचारी झुलस गए, जिनमें से 2 की मौत भी हो गई। इससे पूर्व भी कई हादसे हो चुके हैं।

फैक्टरियों के बाहर नहीं हैं साइन बोर्ड
अधिकतर फैक्टरियों के मेन गेट पर कोई बोर्ड तक नहीं लगा होता। पता ही नहीं चलता की यहां पर किस प्रकार का उद्योग यहां चल रहा है। आम तौर पर देखने में तो किसी बड़े घर का मेन गेट लगता है परंतु अंदर चल रही मशीनों की आवाजों से पता चलता है कि यहां पर तो फैक्टरी लगाई गई है। यदि ऐसे में कोई प्रशासनिक अधिकारी भी आकर चैक करना चाहे तो वह भी चकमा खा जाते हैं। 

रसायन युक्त पानी कर रहा वातावरण दूषित
अधिकतर फैक्टरियों से गंदा और भयंकर बदबूदार कैमिकल युक्त पानी वातावरण को दूषित करता हुआ निकलता नजर आता है। जोकि फैक्टरी के साथ बनी नालियों में गिरता है। इस कैमिकलयुक्त पानी से इतनी तेज बदबू आती है कि इसके पास से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। आसपास के निवासियों कमल, राज कुमार, सुबोध, अनिल व अन्य ने बताया कि इन फैक्टरियों से निकलते कैमिकल युक्त गंदे पानी से उन्हें भारी परेशानियां व बीमारियां हो रही हैं। कई बार सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static