मंगलवार को हुआ बाटा चौक फ्लाईओवर का उद्घाटन

punjabkesari.in Tuesday, Sep 20, 2016 - 11:05 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी): फरीदाबाद में नेशनल हाइवे पर जाम से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिये अच्छी खबर है। आखिरकार लंबे समय के इंतजार के बाद नेशनल हाइवे पर बन रहे पांच फ्लाईओवरों में से बाटा चौक फ्लाईओवर को केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने रिबन काटने के साथ-साथ नारियल फोडकर उद्घाटन किया। इस खुशी की घडी में फरीदाबाद के सैंकडों भाजपा कार्यकर्ताओं सहित लोगों का हुजूम देखने को मिला। पुल का निर्माण करने वाली रिलायंस कंपनी फ्लाईओवर की फिनिशिंग पूरी कर चुकी है। इस फ्लाईओवर के शुरू होने से अब रोजाना सवा लाख वाहन चालकों को जाम से राहत मिलेगी। साथ ही खबर है कि जनवरी 2017 तक बाकी चार फ्लाईओवर को भी शुरू कर दिया जायेगा।


फरीदाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे 6 लैन के कार्य के दौरान हाईवे में पर बनाये जा रहे पांच फ्लाईओवरों में से सबसे पहले बाटा चौक फ्लाईओवर का आज केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने रिबन काटने के साथ नारियल तोड उद्घाटन कर राहगीरों को सोंप दिया है। मगर वाहन चालकों को सौंपने से पहले स्वयं मंत्री ने पूरे पुल का गहनता से निरीक्षण भी किया। फ्लाईओवर के उद्दघाटन के समय सैंकडों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शहरवासियों ने भी इस खुशी की घडी में अपने आपको सम्मलित किया। इससे अब घंटों जाम में फंसे रहने वाले वाहन चालकों को सहूलियत मिलेगी, अब राहगीरों को हाईवे पर बन रहे फ्लाईओवरों के चलते लंबा चक्कर काटने के साथ साथ घंटों जाम में भी फंसना पडता था मगर इस पुल के खुलने के बाद अब वाहन चालकों को कुछ राहत तो जरूर मिलेगी। इस फ्लाईओवर के शुरू होने से अब रोजाना सवा लाख वाहन चालकों को जाम की स्थिति से राहत मिलेगी।


इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि आज फरीदाबाद को पांच फ्लाईओवर मिले हैं ये केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की देन हैं विकास का सारा श्रेय इन दोंनों विकास पुरूषों को जात है। वहीं मंत्री ने कहा कि शहर में अभी अन्य चार फ्लाईओवरों का कार्य चल रहा है जो जनवरी 2017 तक जनता को सौंप दिये जायेगें जिनके उद्दघाटन के लिये स्वयं केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आयेंगे। 


बाटा फ्लाई ओवर शुरू होने की खुशी का इजहार करते हुए वाहन चालकों ने बताया कि आज उन्हें पता ही नहीं लगा कि कब बाटा चौक निकल गया अन्यथा इससे पहले घंटों जांम में फंसे होने के बाद बाटा चौक पार होता था। नेशनल हाईवे से रोजना गुजरने वाले उत्तर प्रदेश बस चालाकों ने भी पुल के उद्दघाटन पर खुशी जताई है उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही पूरा फरीदाबाद जाम मुक्त हो जायेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static