6 साल की बच्ची से 2 किशोरों ने दुष्कर्म किया

punjabkesari.in Saturday, May 13, 2017 - 12:16 PM (IST)

फरीदाबाद:सैक्टर- 55 की एक कालोनी में रहने वाली 6 साल की बच्ची को घर में अकेला देख कर उसके पड़ोस में रहने वाले 2 किशोर उसे बहला फुसला कर अपने घर ले गए। जहां आरोपियों ने बच्ची को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे पहले भी आरोपी बच्ची के साथ गलत हरकत कर चुके है। बच्ची ने जब अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया तब उसकी मां के बयान पर महिला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया।

पुलिस के मुताबिक सैक्टर- 55 इलाके की एक कालोनी में रहने वाली एक महिला ने पुलिस से शिकायत में कहा है कि वह यहां अपने परिवार के साथ रहती है। उसके परिवार में पति के अलावा तीन बेटियां और एक बेटा है। दूसरे नंबर की बेटी छह साल की है। उसका पति इसी इलाके में अपनी दुकान चलाता है। जबकि वह सैक्टर- 25 स्थित एक कंपनी में काम करती है। अन्य दिनों की तरह सोमवार सुबह भी वह और उसका पति अपने अपने काम पर चले गए थे। शाम को वह काम से लौट कर आई तो उसकी छह साल बच्ची सहमी हुई बैठी थी। उसने बच्ची से प्यार से पूछताछ शुरू कर दी। पहले तो बच्ची ने कुछ नहीं बताया।

लेकिन बाद में बच्ची ने उसे बताया कि पड़ोस मेंं रहने वाले 11 वर्षीया और दस वर्षीय दो किशोर उसे दिन के समय बहला फुसला कर अपने घर ले गए थे। जहां आरोपियों ने उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी थी। उसे डरा धमका कर गलत काम करने लगे। बच्ची ने बताया कि इससे पहले भी दोनों आरोपी उसके साथ ऐसी हरकत की थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static