Hisar: हरियाणवी कलाकार पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाली महिला गिरफ्तार, 2 आरोपी पहले भी काबू ...

punjabkesari.in Tuesday, Apr 09, 2024 - 08:47 AM (IST)

हांसी (संदीप सैनी) : दुष्कर्म के मामले में समझौते करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। इस मामले में पहले दो आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। इस मामले में महिला सहित तीन आरोपियों  के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था व दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 


गौरतलब है कि 28 फरवरी को भाजपा युवा नेता कपील शर्मा उर्फ नेहरू जेल में बंद हरियाणवी कलाकार नवीन नारू  को केस से बाहर निकालने की ऐवज में पैसे लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने हरियाणवी कलाकार के रिश्तेदार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था। पुलिस को दी गई शिकायत में धरौदी गांव निवासी जयपाल ने बताया था कि वह भी हरियाणवी कलाकार है।

नवीन नारू उसकी रिश्तेदारी में पड़ता है। कुछ महीने पहले हांसी निवासी एक महीला ने नवीन नारू पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया था। इस मामले में नवीन नारू जेल में बंद है। उन्होंने बताया कि नवीन नारू को इस मामले से निकालने के एवज में उक्त महिला, भाजपा युवा नेता कपिल नेहरू व रामसिंह कालोनी निवासी सतपाल ने उनसे पैसों की डिमांड की थी। 

उन्होंने इस ऐवज में उनसे 20 लाख रुपये की डिमांड की थी। उसने पैसे ज्यादा होने की बात कही तो 15 लाख रुपये पर सहमति बनी थी। उपरोक्त आरोपितों द्वारा बताई गई जगह हांसी कोर्ट के पास उन्हें डेढ़ लाख देने के लिए पहुंचा था। जहां से उन्हें पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

शहर थाना प्रभारी जगजीत सिंह ने बताया कि करीब एक महीना पहले दुष्कर्म के केस में समझौता कराने के एवज में पैसे लेते दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसी मामले में एक महिला के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था। अब आरोपित महिला की गिरफ्तारी की गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static