दिल्ली कूच से पहले हरियाणा के DGP का बयान सुन लें जाट

punjabkesari.in Sunday, Mar 19, 2017 - 11:41 AM (IST)

दिल्ली:जाट आंदोलनकारियों के दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा के डीजीपी के.पी. सिंह ने एक प्रैस कांफ्रेंस की। जिसमें उन्होंने कहा कि कल हरियाणा के सभी राजमार्ग खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासी डरें न, सभी जगह सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। निश्चिंत होकर लोग अपनी यात्रा करें। साथ ही साथ उन्होंने जाटों से अपील करते हुए कहा कि जाट ट्रैक्टर-ट्राली लेकर दिल्ली कूच न करें। उन्होंने कहा कि पुलिस हर स्थिति पर जाटों से निपटने को तैयार है। उन्होंने कहा कि कल सी.बी.ए.सी बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं हैं। उन्होंने कहा कि गणित का कल महत्वपूर्ण पेपर है। मैं सभी छात्रों और उनके अभिभावकों को निश्चिंत करना चाहूंगा, कि वे शांत मन से अपनी परीक्षा केंद्र में जाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम वहां भी किए हुए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शांति का वातारण बना रहेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static