किशोरी से छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी देने का एक आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Dec 30, 2017 - 12:11 PM (IST)

यमुनानगर(ब्यूरो):गत 14 दिसम्बर को कस्बा जठलाना में 2 युवकों द्वारा घर में जबरन घुसकर एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की थी। जठलाना निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 12 दिसम्बर को वे अपने पति के साथ यमुनानगर शादी में गई हुई थी। तब घर पर उसकी 14 वर्षीय बेटी अकेली थी। इसी दौरान गांव जठलाना निवासी मनजीत व बालछप्पर निवासी शाहरूख उसके घर में जबरन घुस गए। इस दौरान दोनों ने उसकी बेटी से छेड़छाड़ की। उसकी बेटी के शोर मचाने पर दोनों वहां से फरार हो गए। तब जठलाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ  केस दर्ज किया था। जांच अधिकारी कृष्ण लाल ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मंजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस शाहरूख की तलाश कर रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static