BSNL यूनियन प्रधान ने जहर खाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी वजह

punjabkesari.in Monday, Oct 09, 2017 - 03:24 PM (IST)

यमुनानगर (तरुण): बी.एस.एन.एल. के डिवीजन यूनियन (एन.एफ.टी.) प्रधान गुरमीत सिंह (55) जोकि बी.एस.एन.एल. के जगाधरी स्थित कार्यालय में जे.ई. के पद पर कार्यरत थे, गत दिवस शाम काे अपने कार्यालय में जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। गुरमीत ने सुसाइड नोट में वरिष्ठ अधिकारी पर तंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सुसाइड नोट और परिजनों के बयानों के आधार पर बी.एस.एन.एल. के वरिष्ठ अधिकारी रघुबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऊषा कालोनी निवासी गुरप्रीत सिंह ने जगाधरी सिटी पुलिस को बताया कि उसके पिता गुरमीत सिंह काफी समय से परेशान थे क्योंकि उनके वरिष्ठ अधिकारी बात-बात पर उनको अपमानित करते थे। जब पता चला कि उसके पिता ने कुछ खा लिया है जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। उसने कार्यालय पहुंचकर पिता को अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई गुरमेल सिंह व अन्य परिजनों ने भी आरोप लगाया कि उनकी मृत्यु के लिए वरिष्ठ अधिकारी जिम्मेदार हैं। जांच अधिकारी उप-निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static