आतंकी कैम्पों पर भारतीय सेना के सर्जिकल ऑप्रेशन सही : विज

punjabkesari.in Friday, Sep 30, 2016 - 04:41 PM (IST)

अम्बाला शहर (रीटा): स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के आतंकी कैम्पों पर किए गए सॢजकल ऑप्रेशन को जायज करार देते हुए कहा कि पाकिस्तान से आतंकवाद रूपी गंदगी का पूरी तरह से सफाया होना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि देश का बच्चा-बच्चा भारतीय सेना के साथ खड़ा है और अगर आवश्यकता हो तो भविष्य में भी ऐसे ऑप्रेशन से आतंकी ठिकानों को नष्ट करने की कार्रवाई की जानी चाहिए।

विज पालिका विहार अम्बाला शहर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की शरण में चल रहे आतंकवादी कैम्पों के कारण भारत और विश्व के अन्य देशों में समय-समय पर आतंकवादी घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पाकिस्तान के सारे आतंकी कैम्पों को नेस्तानाबूद कर देना चाहिए।

भारतीय सेना दुश्मन की किसी भी कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। इस मौके पर अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल, नगर निगम अम्बाला के आयुक्त दिनेश सिंह यादव, संयुक्त आयुक्त गगनदीप सिंह, कमलप्रीत सभ्रवाल सहित शहर के विभिन्न गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।       


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static