गृह मंत्री विज बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे, न्यायपालिका को बताया देश का महत्वपूर्ण अंग

punjabkesari.in Monday, Aug 29, 2022 - 08:09 PM (IST)

अंबाला(अमन): हरियाणा के गृह मंत्री अनिज विज अंबाला बार एसोसिएशन पहुंचे। इस दौरान वकीलों ने विज का जोरदार स्वागत किया। वहीं अनिल विज ने कहा कि न्यायापालिका देश का महत्वपूर्ण अंग और लोगों का सबसे ज्यादा भरोसा न्यायपालिका और कानून पर रहता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वकील लोगों को इंसाफ दिलाने के लिए कभी पीछे नहीं हटते है। इस दौरान विज ने बार एसोसिएशन को 25 लाख रूपये देने की घोषणा की।

वहीं मंच पर जनता को सम्बोधित करते हुए अनिल विज ने कहा कि 1857 की क्रांति की शुरूआत अंबाला कैंट से हुई थी। इसलिए अपने शहीदों की यादगार में शहीद स्मारक बनवाया जा रहा है। जिसके लिए 100 करोड़ लगाए जा चुके है। इसके साथ ही 125 करोड़ रूपए और खर्च किए जाएंगे। विज का दौरा बार एसोसिएशन के लिए एक सौंगात बन गया। क्योंकि उन्होंने उस एसोसिएशन को सुचारू रूप से चलाने के लिए बड़ी धनराशि दी। न्यायपालिका लोगों का सबसे बड़ा आधार होती है। इस पर सबका विश्वास टिका होता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Related News

static