जहर के सेवन से व्यक्ति की मौत

punjabkesari.in Thursday, Jul 12, 2018 - 12:19 PM (IST)

चरखी दादरी(भूपेंद्र): बीती रात जहर के सेवन से गम्भीर हुए व्यक्ति ने रोहतक पी.जी.आई ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन अभी तक मृतक की कोई पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस ने शव को डैड हाऊस में रखवाया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात्रि एक व्यक्ति ने संदिग्ध हालातों में किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। वहां मौजूद लोगों ने व्यक्ति को शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी चिंताजनक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पी.जी.आई. रैफर कर दिया था। जहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static