2 के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Oct 10, 2018 - 10:44 AM (IST)

भिवानी(ब्यूरो ): जिले के एक गांव निवासी महिला ने 2 लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी। महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उक्त दोनों ने उसके घर में उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।

उधर एक कस्बा निवासी एक महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ दहेज सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ अधिक दहेज लाने की मांग को लेकर मारपीट करते थे। उसे बार- बार अभद्र गालियां दी जाती थीं। पीड़िता ने सुनील पर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static