हुड्डा बोले- 30 कांग्रेस, 10 जजपा, 3 निर्दलीय, बलराज कुंडू व अभय चौटाला सहित कुल 88 में से 45 विधायक सरकार के खिलाफ

punjabkesari.in Thursday, May 09, 2024 - 05:13 PM (IST)

भिवानी(अशोक) : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा ने जननायक जनता पार्टी द्वारा गर्वनर को सरकार के अल्पमत में होने को लेकर पत्र लिखे जाने व राष्ट्रपति शासन की मांग किए जाने के मुद्दे पर कहा कि अब कांग्रेस पार्टी भी अपना डेलीगेशन लेकर गर्वनर से मिलेगी। कांग्रेस के 30 के 30 विधायक इकट्टे है। सरकार 3 विधायकों के कांग्रेस के पक्ष में आने के बाद अल्पमत में आ गई है। 

उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि राष्ट्रपति शासन लागू कर तुरंत नए सिरे से इलेक्शन करवाने चाहिए। यह बात उन्होंने भिवानी में कांग्रेस उम्मीदवार राव दान सिंह के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जननायक जनता पार्टी को राज्यपाल के सामने अपने 10 के 10 विधायकों की परेड करवानी चाहिए थी। वर्तमान में 30 विधायक कांग्रेस के पास है। 10 विधायक जजपा के पास है। तीन निर्दलीयों ने कांग्रेस का समर्थन किया है। एक विधायक बलराज कुंडू व इनेलो नेता अभय चौटाला भी सरकार के खिलाफ है। इसी प्रकार 45 विधायक सरकार के खिलाफ है। 

 88 विधायकों में से 45 सरकार के खिलाफ
पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व बिजली मंत्री के इस्तीफा देने के बाद 88 विधायकों में से 45 सरकार के खिलाफ है। ऐसे मेें सरकार को बने रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने जननायक जनता पार्टी की मंशा पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जननायक जनता पार्टी अपने 10 विधायकों को लेकर चंडीगढ़ परेड़ करवाने पहुंचे तो हम अपने 30 विधायक लेकर पहुंच जाएंगे। 

सिरसा से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी शैलेजा के पक्ष में प्रचार करने के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर हुड्डा ने कहा कि यदि वे बुलाती है तो जरूरत प्रचार के लिए जाएंगे। किरण चौधरी की नाराजगी व कार्यक्रम में किरण चौधरी के शामिल ना होने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पूरा बंसीलाल परिवार उनके साथ है। उन्होंने अपने साथ बैठे पूर्व विधायक सोमबीर सिंह की तरफ इशारा करते हुए ये चौ. बंसीलाल के दामाद उनके साथ है तथा उनके पौत्र अनिरूद्ध चौधरी भी मंच पर साथ उपस्थित रहे। 


उन्होंने कहा कि चौ. बंसीलाल का परिवार समस्त हरियाणा है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सुपर सीएम कहे जाने के सवाल पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा अपने सीएम के चेहरे बदलने में व्यस्त है। जबकि जनता प्रदेश सरकार बदलने का काम चुनाव में करेंगी। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस कांग्रेस का भाजपा के साथ सीधा मुकाबला है। अन्य पार्टियां कही भी खड़ी नजर नहीं आती। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर एक साल के भीतर दो लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह ने कहा कि पिछले 10 से 12 दिनों के दौरान प्रदेश में कांग्रेस का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। भाजपा चुनाव के मुद्दे पर चुनाव ना लडक़र लोगों को आपस में बांटने के मुद्दे जनता के सामने रख रही है। जिसे अब लोग समझने लगे है। उन्होंने दावा किया कि लोगों के उत्साह को देखते हुए 10 की 10 सीटें कांग्रेस पार्टी जीतने जा रही है।  
बाईट : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा एवं कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static