‘आप’ चलाएगी बदलो हरियाणा रथ यात्रा

punjabkesari.in Saturday, Dec 02, 2017 - 10:28 AM (IST)

चरखी दादरी(भूपेंद्र):शहर के झज्जर घाटी स्थित कार्यालय में गतदिवस को आम आदमी पार्टी की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान रिम्पी फौगाट ने की। बैठक में अनेक विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान बतौर मुख्य वक्ता भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र संगठन मंत्री मेजर जनरल रणबीर सिंह यादव व आब्जर्वर पवन हिंदुस्तानी ने शिरकत की। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश के लोगों की समस्याओं को उठाने व इस नाकारा भाजपा सरकार से छुटकारा दिलाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद के नेतृत्व में चलाई जा रही बदलो हरियाणा रथ यात्रा के तहत जिला चरखी दादरी में 9 दिसम्बर को आगमन होगा। दादरी विधान सभा से यह यात्रा शुरू होगी व 10 दिसम्बर को क्षेत्र के विभिन्न गांवों से होते हुए 11 तथा 12 को बाढड़ा व 13, 14 दिसम्बर को लोहारू क्षेत्र में पहुंचेगी। 

पार्टी पदाधिकारी ने कहा कि प्रदेश में जिस तरह से इस यात्रा को अभी तक आमजन का अपार समर्थन मिल रहा है उसे देखते हुए यह तय है कि आगामी दिनों में बड़े बदलाव का आगाज होगा। इस दौरान जिला अध्यक्ष रिम्पी फौगाट ने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को 9 से 14 दिसम्बर तक जिले में होने वाली इस यात्रा में पूरे उत्साह से भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर दादरी संगठन मंत्री महेंद्र सिंह रावलधी, बाढड़ा संगठन मंत्री परमानंद, डा. रामअवतार काकड़ौली, लोहारू संगठन मंत्री सुरभि श्रीवास्तव, रवि मकड़ानी, महेंद्र, राजेश सोनी, शुभम शर्मा, कृष्ण रासीवास, आनंद झींझर, विनोद झरवाई, डा. जगबीर, सुरेश अचीना, विजय फौजी आदि उपस्थित थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static